आंखें नम कर गए सबको हंसाने वाले राजू श्रीवास्तव

News Desk
1 Min Read
सबके दिल पर अपनी कॉमेडी से राज करने वाले राजू श्रीवास्तव का आज 58 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत की पुष्टि उनके परिवार के सदस्य कुणाल श्रीवास्तव ने की। Screenshot 20220921 215336 Chrome पिछले कुछ समय से बीमारी से जूझते हुए उन्होंने अपनी आखिरी सांस दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली। अपने अलग अंदाज से सबके दिलों को जीतने वाले कॉमेडी के सरताज अपनी जिंदगी की जंग हार गए। कॉमेडी टीवी शो ग्रेट इंडियन लाफ्टर से उन्होंने देश भर में अपनी पहचान बनाई टीवी के अलावा उन्होंने कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया और दर्शकों का मनोरंजन करते रहे। टीवी कलाकारों और फिल्मी सितारों के साथ साथ पूरा देश भी उनके चुटकुलों और कॉमेडी स्टाइल का कायल था,उनके डायलॉग गजोधर बाबू और बम ब्लास्ट की रिपोर्टिंग करते पत्रकार लोगों की जुबान पे रहे। पूरा देश उनके अंदाज और आवाज को हमेशा याद रखेगा।

Related Posts

Share This Article
The News Desk is a team of passionate editors and writers who break and analyse the most important events unfolding in India and abroad. The News Desk works 24/7 to bring latest news related to national and international politics, entertainment, auto, tech, business and education.